देश की खबरें | स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल से शराब और तंबाकू के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान ‘सरोगेट’ विज्ञापनों सहित सभी प्रकार के तंबाकू और शराब के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

नयी दिल्ली, 10 मार्च स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान ‘सरोगेट’ विज्ञापनों सहित सभी प्रकार के तंबाकू और शराब के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक अतुल गोयल ने आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल को लिखे पत्र में कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी भारत के युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार के तंबाकू या शराब के विज्ञापन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

गोयल ने लिखा, ‘‘आईपीएल को सरोगेट विज्ञापनों सहित तंबाकू और शराब से जुड़े सभी प्रकार के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने वाले नियमों को सख्ती से लागू करना चाहिए। स्टेडियम के अंदर और राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण के दौरान भी इस तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाने चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान और खेल सुविधा में तंबाकू और शराब के उत्पादों की बिक्री नहीं होनी चाहिए।’’

पत्र में कहा गया है, ‘‘उन खिलाड़ियों (कमेंटेटरों सहित) को हतोत्साहित करें जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शराब या तंबाकू से जुड़े उत्पादों का समर्थन करते हैं।’’

आईपीएल के दौरान अधिकतर भारतीय क्रिकेट प्रेमी टेलीविजन पर इसका आनंद उठाते हैं और इसलिए यह टूर्नामेंट विज्ञापनदाताओं का पसंदीदा बन जाता है।

गोयल ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना क्रिकेटरों का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं जबकि आईपीएल देश का सबसे बड़ा खेल मंच है। सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और सरकार की स्वास्थ्य पहल का समर्थन करना सामाजिक और नैतिक दायित्व है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\