जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय नये बाजारों में निर्यात को बढ़ावा देन के लिए जल्दी दिशानिर्देश जारी करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि सरकार नए बाजारों में देश के निर्यात को बढ़ावा देने और पहली बार निर्यात करने वाले निर्यातकों को समर्थन देने के लिए जल्द ही नए दिशानिर्देश जारी करेगी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि सरकार नए बाजारों में देश के निर्यात को बढ़ावा देने और पहली बार निर्यात करने वाले निर्यातकों को समर्थन देने के लिए जल्द ही नए दिशानिर्देश जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए जिलों के साथ साझेदारी करेगा।

गोयल ने यहां राष्ट्रीय एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) 2024 पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वाणिज्य मंत्रालय जल्द ही कुछ और दिशानिर्देश जारी करेगा। इसमें इस बात का जिक्र होगा कि हम नए बाजारों, नए उत्पादों और नए निर्यातकों, यानी पहली बार निर्यात करने वाले निर्यातकों को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं।’’

मंत्री ने कहा कि भारत 2027 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हमारे पास इतने विविध उत्पाद हैं जो भारत को वैश्विक स्तर पर ले जा सकते हैं।

उन्होंने वायनाड की कॉफी, रत्नागिरी के आम और पुलवामा के केसर का उदाहरण देते हुए कहा कि ये उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का प्रतिनिधित्व करते हैं जो भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर सकते हैं।

गोयल ने कहा कि 27 राज्यों को पीएम एकता मॉल स्थापित करने की मंजूरी दी गई है, जो विभिन्न राज्यों के उत्पादों को बढ़ावा देगा।

ओडीओपी पहल के तहत, सरकार ने देश भर के 750 से ज्यादा जिलों से 1,200 से ज्यादा उत्पादों की पहचान की है। ये उत्पाद कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा, हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य मूल्य संवर्धन, विपणन को बढ़ावा देना और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान