देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहा। शहर का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहा। शहर का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “बृहस्पतिवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड