देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 343 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री अधिक है और दो साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है।

विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में सामान्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू