देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से पांच डिग्री नीचे रहा।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से पांच डिग्री नीचे रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सापेक्षिक आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। दोपहर या शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है, जबकि 500 से ज्यादा का एक्यूआई अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान