देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह आर्द्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और बारिश से मौसम ठंडा होने के कारण अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार की सुबह ‘संतोषजनक’ (59) श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई ‘संतोषजनक’ रहा और आईटीओ, दिल्ली, आरकेपुरम और पूसा में एक्यूआई ‘अच्छी’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू