देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

नयी दिल्ली,एक जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.7 तथा 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

देश के अनेक हिस्सों में दृश्यता में गिरावट आई है।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे अंबाला, देहरादून, बरेली और वाराणसी में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। चंडीगढ़, पटियाला, बहराइच, गया, पूर्णिया, कैलाशहर और अगरतला में दृष्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच रहती है। वहीं, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 मीटर के बीच दर्ज का जाती है।

विभाग ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियम के करीब रह सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू