देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के आसार हैं।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, ‘‘28 अगस्त को नोएडा में ट्विन टावर को ढहाए जाने के समय उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलेंगी। यह दिल्ली के लिए एक खतरा होगा, क्योंकि शुरुआत में धूल का प्रवाह उत्तर प्रदेश में रह सकता है, लेकिन 29 अगस्त को हवा की दिशा बदलने से यह पूर्व की दिशा में उड़ सकती है।’’

उन्होंने हालांकि कहा कि 29 अगस्त को बारिश से प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी