देश की खबरें | मौसम विभाग ने उत्तर भारत में तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते शनिवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने लू का असर कम होने की बात तो कही है लेकिन क्षेत्र में अब भी लोग गर्मी से परेशान हैं।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते शनिवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने लू का असर कम होने की बात तो कही है लेकिन क्षेत्र में अब भी लोग गर्मी से परेशान हैं।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है।

राजस्थान के करौली में दिन में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के बठिंडा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है और आगामी पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है। आगामी पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

इसने कहा, ‘‘जैसी संभावना जताई गई थी, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों से लू का असर कम हो गया है और कल (शुक्रवार को) हरियाणा में कहीं-कहीं लू का असर देखा गया।’’

आईएमडी ने एक-दो जुलाई को लू चलने का अलर्ट जारी किया था।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में शुक्रवार को व्यापक रूप से बारिश हुई, जिससे लू की स्थिति से राहत मिली।

आईएमडी ने कहा, ‘‘उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान आज (शनिवार)तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है और उसके बाद भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। परिणामस्वरूप, अगले पांच दिन इस क्षेत्र में लू की स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है।’’

इसने कहा कि अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू में कमी आई है। बहरहाल, इन हवाओं के साथ आर्द्रता में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों के दौरान मौसम असुविधाजनक बना रहेगा।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, शाम पांच बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार के लिए गरज के साथ हल्की बारिश और आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शहर में शुक्रवार से 19 मिमी बारिश हुई।

जयपुर में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। श्रीगंगानगर, पिलानी और फलौदी में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.3 डिग्री सेल्सियस और 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में दिन भर में मौसम शुष्क बना रहा और ढोलपुर तथा डबोक में तापमान क्रमश: 0.5 मिमी और 0.2 मिमी दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड