देश की खबरें | रांची में पारा 40 डिग्री, पलामू में 44 डिग्री तक पहुंचा, तीन जिलों में बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी भारत के अन्य प्रदेशों की तरह झारखंड के अधिकतर इलाकों में इस समय पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है और मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तेज गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।

रांची, 13 अप्रैल उत्तरी भारत के अन्य प्रदेशों की तरह झारखंड के अधिकतर इलाकों में इस समय पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है और मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तेज गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।

हालांकि, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम में अपवादस्वरूप देर शाम घिर आयी बदरी के बीच अगले कुछ घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

रांची स्थित मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अविभाजित बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी रही रांची में भी पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस एवं पलामू में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। दोनों जिलों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक रहा।

आनंद ने बताया कि अगले एक सप्ताह में राज्य में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने देर रात्रि जारी अलर्ट में बताया है कि राज्य में आज कुछ इलाकों में बादल अभी घिरे हुए हैं और आज देर रात्रि तथा कल तक इन इलाकों में वज्रपात, बादलों की गरज के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

विभाग ने बताया कि गरज के साथ सरायकेला खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में हल्की बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज