देश की खबरें | दिल्ली के कई हिस्सो में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में लू चलने की वजह से कई इलाकों में बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली में लू चलने की वजह से कई इलाकों में बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो बुधवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस था। इसमें दर्ज तापमान को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकारिक तापमान माना जाता है।

इसके अलावा, नजफगढ़ में पारा 44.7 डिग्री, मुनगेशपुर में 45.4 डिग्री और पीतमपुरा में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और ये सामान्य तापमान से कम से कम पांच डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी कर शुक्रवार और शनिवार को ज्यादातर इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है।

रविवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है जिसका मतलब है कि भीषण लू चल सकती है।

रविवार को सफदरजंग वेधशाला में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान अलग अलग इलाकों में 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में पिछले रविवार से लू चलने के आसार बताए गए थे लेकिन चक्रवात ‘अआनी’ के प्रभाव में राष्ट्रीय राजधानी में चल रही पूर्वी हवाओं ने शहर को इससे बचाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\