देश की खबरें | दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली और सोमवार को कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है ।

नयी दिल्ली, छह जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त गर्मी से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली और सोमवार को कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है ।

दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला के अनुसार में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । रविवार और शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 43.9 डिग्री और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 46.4 डिग्री दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी में यह सबसे गर्म स्थान बना रहा ।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा और जाफरपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.1 डिग्री सेल्सियस, 45.8 डिग्री सेल्सियस और 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने मंगलवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम की चेतावनी के लिए अलग-अलग स्तर पर चार रंगों की चेतावनी जारी करती है । इनमें हरा, पीला, नारंगी और लाल शामिल है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने तेज पश्चिमी विक्षोभ और लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं की कमी को लू के लिये जिम्मेदार ठहराया।

एक अनुमान के अनुसार राजधानी में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान गिर कर 40-41 डिग्री सेल्सियस पर आ सकती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी