देश की खबरें | कश्मीर में पारा हिमांक बिंदु के नीचे गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से ठंड और बढ़ गयी। पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम भीषण सर्दी की चपेट में हैं। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 28 जनवरी कश्मीर घाटी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से ठंड और बढ़ गयी। पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम भीषण सर्दी की चपेट में हैं। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह पिछली रात के न्यूनतम तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि इससे पहली रात यह शून्य से 10.0डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। अधिकारियों के अनुसार वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इससे पिछली रात पहलगाम का तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस जबकि दक्षिण कश्मीर के समीपवर्ती कोकेरनाग में पारा शून्य के नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य के नीचे 4.6 तक चला गया।

रात में आसमान साफ रहा और दिन में घाटी में भीषण सर्दी के बीच धूप भी खिली।

कश्मीर घाटी फिलहाल 40 दिनों की भीषण सर्दी के दौर से गुजर रही है जिसे ‘चिल्लाई कलां के नाम से जाना जाता है। पिछले साल 21 दिसंबर को यह शुरू हुआ था। यह एक ऐसा दौर होता है जब तापमान काफी गिर जाने से यहां प्रसिद्ध डल झील समेत जलाशयों एवं जलापूर्ति पाइपों में पानी बर्फ बन जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KL Rahul New Milestone: नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को छोड़ा पीछे

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\