देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में पारा गिरा, कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान हल्की गिरावट के साथ मंगलवार को 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान हल्की गिरावट के साथ मंगलवार को 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन के समय राजधानी के कईं हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता दर 82 प्रतिशत रही।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो वर्ष के इस समय के लिये सामान्य है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने दिन के समय हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 26 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर 118 रहा जो ‘संतोषजनक’ है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी