देश की खबरें | दिल्ली में पारा गिरा, ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहा और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली में मंगलवार को ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहा और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार रात को शहर में हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, शाम को सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम यानी 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 फीसदी थी।

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम यानी 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी।

मौसम विभाग कार्यालय ने मंगलवार रात को आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 और 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9.15 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी