देश की खबरें | दिल्ली में पारा गिरा, हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भारी बारिश और आंधी के एक दिन बाद, मंगलवार को सुबह पारा गिरकर सामान्य से सात डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली में भारी बारिश और आंधी के एक दिन बाद, मंगलवार को सुबह पारा गिरकर सामान्य से सात डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम कार्यालय ने दिन में बाद में हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे की अवधि में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की शाम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए, सड़क और हवाई यातायात बाधित हो गया और प्रतिष्ठित जामा मस्जिद सहित वाहनों और इमारतों को नुकसान पहुंचा।

मौसम कार्यालय ने मंगलवार को शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब साढ़े नौ बजे ‘मध्यम’ (175) श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई को ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी