देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से पारा पांच डिग्री गिरा, अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश से तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश से तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में ‘येलो अलर्ट’ जारी कर रखा है।

सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, लालकिला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लाजपत नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद और ईस्ट ऑफ कैलाश समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

दिन में आसमान में बादल छाये रहे तथा कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं।

शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

सुबह न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान है तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड