देश की खबरें | कश्मीर में पारा शून्य से नीचे लुढ़का, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही जहां घाटी के लगभग सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर, 20 नवंबर कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही जहां घाटी के लगभग सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी में न्यूनतम तापमान शुक्रवार रात हिमांक से नीचे दर्ज किया गया और पारा मौसम के इस समय के लिए सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में मौसम का अब तक सबसे कम तापमान शून्य से डेढ़ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की रात यह शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर हैं, में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेश नगर काजीगुंड में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर में कोकरनाग में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के कई हिस्सों में सुबह-सुबह घने कोहरे की चादर छा गई थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि सबह में कोहरे की यह स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहेगी क्योंकि मौसम 23 नवंबर तक शुष्क रहने का अनुमान है।

इसने बताया कि उत्तर कश्मीर के हिस्सों में 24 नवंबर को हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।

कश्मीर में सर्दियां, कठोर मौसम की चरम की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो गई हैं जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होती हैं। कश्मीर में कड़ाके की सर्दी की 40 दिनों की अवधि 'चिल्लई कलां' हर साल 21 दिसंबर से शुरू होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी