जरुरी जानकारी | बजट में किये गये उपायों से रसायनिक क्षेत्र का निर्यात बढ़ेगा: केमेक्सिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रसायन उद्योग के निकाय केमेक्सिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में जरूरी कच्चे माल पर आयात शुल्क में कटौती और एमएसएमई को दिए गए समर्थन से घरेलू विनिर्माण को मजबूती मिलेगी।

नयी दिल्ली, छह फरवरी रसायन उद्योग के निकाय केमेक्सिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट में जरूरी कच्चे माल पर आयात शुल्क में कटौती और एमएसएमई को दिए गए समर्थन से घरेलू विनिर्माण को मजबूती मिलेगी।

केमेक्सिल ने कहा कि इन उपायों से रासायनिक क्षेत्र के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिसके चालू वित्त वर्ष में 30 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहने की उम्मीद है।

इस साल अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान, रासायनिक निर्यात 21.20 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।

मूल रसायन, सौंदर्य प्रसाधन और रंग निर्यात संवर्धन परिषद (केमेक्सिल) के चेयरमैन अभय उदेशी ने कहा कि परिषद उभरते बाजारों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और वैश्विक स्तर पर टिकाऊ रुझानों के अनुसार हरित रसायन और विशेष जैविक रसायनों को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा, ''इन पहलों से निर्यात को काफी बढ़ावा मिलेगा। बजट में व्यापार, विनिर्माण, निर्यात और कारोबारी सुगमता को समर्थन दिया गया है।''

बजट में फॉस्फोरिक एसिड, बोरिक एसिड और सोर्बिटोल जैसे जरूरी कच्चे माल पर शुल्क में कटौती का प्रस्ताव किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज