देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से तापमान थोड़ा कम रहा। मौसम विभाग ने यह बात कही।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से तापमान थोड़ा कम रहा। मौसम विभाग ने यह बात कही।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस मौसम के लिए सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। उसके अनुसार अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मंगलवार को बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान गिरकर 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सप्ताहांत और बारिश होने की संभावना है।

जुलाई में अतिरिक्त बारिश होने के बाद सफदरजंग वेधशाला ने अगस्त में अब तक महज 27.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि इस दौरान सामान्यत: 131.9 मिमी. बारिश होती है। कुल मिलाकर उसने मानसून शुरू होने के बाद एक जून से लेकर अब तक 337.9 मिमी. बारिश दर्ज की जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 415.7 मिमी. बारिश होती है।

दिल्ली में अगस्त में औसतन 247.7 मिमी. बारिश होती है।

मौसम कार्यालय ने पहले अगस्त और सितंबर में उत्तरपश्चिम भारत में समान्य से लेकर उससे अधिक बारिश का अनुमान जताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला