देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को मौसम ठंडा रहा और अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली में शुक्रवार को मौसम ठंडा रहा और अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे तक बीते नौ घंटे में 1.9 मि.मी. बारिश हुई। वायु में आर्द्रता का स्तर 93 से 84 प्रतिशत के बीच रहा।

विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह मानसून की पहली बारिश हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 117 मिलीमीटर बारिश हुई।

दक्षिणपश्चिम मानसून आम तौर पर 27 जून को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचता है और पूरे देश में आठ जुलाई तक पहुंच जाता है।

बारिश से दिल्ली निवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि, नव निर्मित प्रगति मैदान सुरंग, आईटीओ, रिंग रोड, बारापूला कोरिडोर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और सराय काले खां में जलभराव से भारी यातायात जाम लग गया।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर ‘संतोषजनक’ (65) श्रेणी में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस