देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, पांच मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार आज दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार, आज राजधानी में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज सुबह 9 बजे के आसपास न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी