देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री तक गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो इस सीजन के औसत से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो इस सीजन के औसत से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: करीब 31 एवं 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

यहां सुबह धूप खिली रही और आसमान साफ रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, शहर में शाम साढ़े पांच बजे 24 प्रतिशत सापेक्ष आर्द्रता दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर में अपराह्न चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 13 मार्च को करीब 32 तक और उसके अगले ही दिन 34 तक पहुंच जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड