देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा; कल बादल छाए रहने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद से शाम तक धूल भरी आंधी चल सकती है।

विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शहर में सापेक्ष आर्द्रता 57 से 26 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे 237 (खराब) दर्ज किया गया था।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी