देश की खबरें | विवाहिता ने मासूम बेटी के साथ पानी के कुंड में कूदकर जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जैसलमेर जिले के फलसूंड थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते घर के पास खेत में बने एक कुंड में अपनी छह साल की मासूम बेटी के साथ कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

जयपुर, 31 अक्टूबर राजस्थान के जैसलमेर जिले के फलसूंड थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते घर के पास खेत में बने एक कुंड में अपनी छह साल की मासूम बेटी के साथ कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि धर्मासर गांव में लक्ष्मी (30) ने अपनी बेटी कुंजन (6) के साथ घर के पास खेत में बने पानी के कुंड में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

भंवरलाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतका ने यह कदम घरेलू कलह के चलते उठाया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया जायेगा। शवों को फलसूंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के आने पर मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\