जरुरी जानकारी | विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से बाजार फिर गिरा, सेंसेक्स 29 अंक नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और कंपनियों की आय में नरमी से स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 29 अंक के नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी में 14.20 की गिरावट आई।

मुंबई, 18 फरवरी विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और कंपनियों की आय में नरमी से स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 29 अंक के नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी में 14.20 की गिरावट आई।

एक दिन की तेजी के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 29.47 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,967.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 465.85 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.20 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,945.30 अंक पर बंद हुआ।

स्टॉक्स बॉक्स के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेया रणदिवे ने मंगलवार को कहा, ‘‘सेंसेक्स और निफ्टी-50 हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। इसका कारण कंपनियों की आय में नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली है, जिससे बाजार धारणा प्रभावित हुई।’’

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक शामिल हैं।

छोटे शेयरों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप 1.71 प्रतिशत नुकसान में रहा जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप 0.19 प्रतिशत नीचे आया।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,918 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,032 शेयर लाभ में रहे। वहीं 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एफआईआई की बिकवाली और रुपये पर दबाव के बीच घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के साथ हाल की बिकवाली के बाद निचले स्तर पर आये शेयरों में लिवाली, दोनों देखने को मिली। अधिक मूल्यांकन के कारण छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत का व्यापार घाटा अपेक्षा से अधिक बढ़ा है। इसका कारण आयात बढ़ने के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट तथा जिंसों के दाम में तेजी है।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,937.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.77 डॉलर प्रति बैरल रहा।

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 57.65 अंक लाभ में, जबकि एनएसई निफ्टी 30.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\