जरुरी जानकारी | बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,26,579.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. रहीं।

नयी दिल्ली, 14 मई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,26,579.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 973.61 अंक या 1.59 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ आईटीसी और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूजीकरण में उछाल आया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,956.79 करोड़ रुपये बढ़कर 16,80,644.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 28,759 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,16,391.77 करोड़ रुपये रही।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,590.05 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9,31,095.12 करोड़ रुपये और टीसीएस का 15,697.33 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,97,881.94 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,893.03 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,434.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 11,946.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,59,479.70 करोड़ रुपये रही।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,174.58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,41,327.80 करोड़ रुपये रहा। एसबीआई की बाजार हैसियत 1,561.81 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,931.82 करोड़ रुपये रही।

हालांकि, इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 10,439.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,22,536.01 करोड़ रुपये पर आ गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 5,600.92 करोड़ रुपये घटकर 5,16,757.92 करोड़ रुपये रही।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी