देश की खबरें | आत्महत्या करने वाले निजी कंपनी के प्रबंधक को पुलिस ने नहीं धमकाया था: चेन्नई पुलिस आयुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए. अरुण ने शनिवार को कहा कि नौ जुलाई को माधवरम में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले एक निजी कंपनी के प्रबंधक को पुलिस ने नहीं धमकाया था।

चेन्नई, 12 जुलाई चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए. अरुण ने शनिवार को कहा कि नौ जुलाई को माधवरम में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले एक निजी कंपनी के प्रबंधक को पुलिस ने नहीं धमकाया था।

प्रबंधक नवीन ने यहां पुझल इलाके में आत्महत्या कर ली थी, उस पर कथित तौर पर पैसे की हेराफेरी का आरोप लगाया गया था।

अरुण ने कहा कि उसके हाथ ढीले बंधे हुए पाए गए और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जांच जारी है।

आयुक्त ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह आत्महत्या का एक विशिष्ट मामला है । पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया था और न ही धमकी दी थी।"

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर ऐसी शिकायत मिलती है कि प्रबंधक को उकसाया गया था तो पुलिस उस पहलू की भी जांच करेगी।

आयुक्त ने कहा, "अपने ईमेल में व्यक्ति ने कबूल किया था कि उसने 40 करोड़ रुपये की ठगी की है और वह गबन के पैसे से खरीदी गई जमीन बेचने के बाद यह रकम चुकाने को तैयार है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\