देश की खबरें | आगरा में एक निजी कंपनी के प्रबंधक ने आत्महत्या की, वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में एक निजी कंपनी में बतौर प्रबंधक कार्यरत, आगरा के एक युवक ने यहां कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें उसने अपनी पत्नी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आगरा (उप्र), 28 फरवरी मुंबई में एक निजी कंपनी में बतौर प्रबंधक कार्यरत, आगरा के एक युवक ने यहां कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें उसने अपनी पत्नी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सदर क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक भोसले ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मुंबई की एक फर्म में मैनेजर और आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने पिछले साल निकेता से शादी की थी। मानव ने 24 फरवरी की सुबह अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उसके पिता नरेंद्र शर्मा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मानव (30) ने सुबह पांच बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 23 फरवरी को मानव और निकेता आगरा आये और मानव निकेता के साथ उसके माता-पिता के घर गया, जहां कथित तौर पर उसका अपमान किया गया। वह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर वापस आया और आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले मानव ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया।

बृहस्पतिवार को दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद निकेता ने एक जवाबी वीडियो बयान जारी किया। अपने वीडियो में, निकेता ने आरोप लगाया कि मानव दुर्व्यवहार करता था, खासकर नशे में होने पर और उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे रोकने के लिए उसने हस्तक्षेप किया था।

एसीपी भोसले ने बताया कि मानव का पोस्टमार्टम 24 फरवरी को किया गया था, लेकिन तब कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। मानव की बहन ने बाद में उसके फोन पर वीडियो देखा, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

एसीपी भोसले ने बताया कि मानव और निकेता के रिश्ते में खटास थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\