देश की खबरें | बीच सड़क पर व्यक्ति ने पत्नी को आग लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा के गंजाम जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को कथित रूप से आग लगा दी ।

भुवनेश्वर, आठ अगस्त ओड़िशा के गंजाम जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को कथित रूप से आग लगा दी ।

पुलिस ने बताया कि जिले में छत्तरपुर के साना अर्ज्यापल्ली में जी अर्रेम्मा दिहाड़ी श्रमिक के तौर पर जब काम पर जा रही थी तब उसके पति जी मुकुडू ने कथित रूप से उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। पुलिस के अनुसार महिला करीब 50 फीसद जल गयी और उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुकुडू अपनी पत्नी की हत्या करने की मंशा से अपने घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर उसके आने का इंतजार कर रहा था। उससे किसी बात पर विवाद होने पर उसकी पत्नी उसी गांव में पिछले कुछ समय से अपने पिता के घर रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की सटीक वजह सघन जांच के बाद ही सामने आयेगी लेकिन प्राथमिक जांच से सामने आया है कि पारिवारिक विवाद इस घटना का कारण था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी पत्नी को ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दंपति के तीन बच्चे हैं।

छतरपुर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी गौतम किसान ने कहा, ‘‘हमने पहले ही अस्पताल में महिला का बयान दर्ज कर लिया है। अब हमारी प्राथमिकता महिला की जान बचाना है। हम विस्तृत जांच शुरू करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Bank Holiday Today: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें चौथे शनिवार के नियम और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का हाल