देश की खबरें | उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या का मुख्य संदिग्ध पटना में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले का एक प्रमुख संदिग्ध पटना के दमरिया घाट इलाके में सोमवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पटना, आठ जुलाई उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले का एक प्रमुख संदिग्ध पटना के दमरिया घाट इलाके में सोमवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध विकास उर्फ ​​राजा (29) कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था।

एक अधिकारी ने बताया कि हत्या मामले की जांच कर रहे अधिकारियों की टीम गुप्त सूचना के आधार पर विकास की तलाश में देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर दमरिया घाट पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस कर्मियों को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और गोलियां भी चलाईं। अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह मारा गया।’’

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई है।

अधिकारी ने बताया कि मौके से एक पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आशंका है कि विकास ने ही खेमका की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार मुहैया कराया था।’’

पुलिस ने पहले ही उमेश राय नामक बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिस पर सुपारी देकर हत्या कराने का संदेह है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भाड़े के हत्यारे को पटना से गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है। हम उचित समय पर और जानकारी साझा करेंगे।’’

खेमका की शुक्रवार सुबह पटना के गांधी मैदान इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे की सात साल पहले हाजीपुर में हत्या कर दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\