विदेश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कानूनी मान्यता समाप्त करती है अमेरिका सरकार की नयी नीति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह नया विवरण कुछ छात्रों द्वारा दायर मुकदमों में सामने आया है, जिनका हाल के सप्ताहों में अचानक बिना किसी स्पष्टीकरण के प्रवेश रद्द कर दिया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह नया विवरण कुछ छात्रों द्वारा दायर मुकदमों में सामने आया है, जिनका हाल के सप्ताहों में अचानक बिना किसी स्पष्टीकरण के प्रवेश रद्द कर दिया गया था।

पिछले महीने अमेरिका भर के विदेशी छात्र यह जानकर हैरान रह गए कि उनके रिकॉर्ड ‘इमिग्रेशन और कस्टम्स इन्फोर्समेंट’ द्वारा बनाए गए छात्र डेटाबेस से हटा दिए गए हैं। कुछ लोग आव्रजन अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने के डर से छिप गए या अपनी पढ़ाई छोड़कर घर लौट गए।

बढ़ती अदालती चुनौतियों के बाद संघीय अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कानूनी मान्यता को बहाल कर रही है। हालांकि इसने भविष्य में छात्रों के प्रवेश को समाप्त करने संबंधी एक रूपरेखा तैयार की है।

सोमवार को अदालत में नयी नीति साझा की गई जिसमें इन बातों का जिक्र है कि छात्रों की कानूनी मान्यता को रद्द करने के क्या क्या आधार हो सकते हैं। इसमें अमेरिका में प्रवेश करने के लिए उनके द्वारा उपयोग किए गए वीज़ा को रद्द करना भी शामिल है।

आव्रजन अटॉर्नी ब्रैड बैनियास एक ऐसे छात्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिसका प्रवेश समाप्त कर दिया गया था।

उन्होंने कहा,‘‘ इससे उन्हें विदेश विभाग से वीजा रद्द करवाने और फिर उन छात्रों को निर्वासित करने की पूरी छूट मिल गई, भले ही उन्होंने कुछ भी गलत न किया हो।’’

जिन छात्रों के वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं या जिन्होंने अपनी कानूनी मान्यता खो दी हैं उनमें से कई ने कहा कि उनके रिकॉर्ड में केवल मामूली त्रुटियां थीं। कुछ को यह भी नहीं पता था कि उन्हें क्यों निशाना बनाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त