विदेश की खबरें | रूस-यूक्रेन के युद्ध से जुड़ा ताजा घटनाक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की सेना ने शुक्रवार को अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि लिसिकांस्क और सेवेरोदोनेत्स्क में भारी लड़ाई जारी है। सेना का मानना ​​है कि रूस दक्षिण में इज़ियम से स्लोवियांस्क की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है।

ब्रिटेन की सेना ने शुक्रवार को अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि लिसिकांस्क और सेवेरोदोनेत्स्क में भारी लड़ाई जारी है। सेना का मानना ​​है कि रूस दक्षिण में इज़ियम से स्लोवियांस्क की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है।

ब्रिटेन की सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ यूक्रेन के डटे रहने के कारण रूस अधिक क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर पाया है और रूसी बल को काफी नुकसान भी हुआ है।’’

फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ब्रिटेन की सेना युद्ध पर दैनिक रूप से सार्वजनिक रिपोर्ट देती है।

---

कीव (यूक्रेन), यूक्रेन की आपात सेवाओं के अनुसार, रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में कई स्थानों को निशाना बनाया था। इसमें कीव पर हुआ हमला भी शामिल है, जहां एक आवासीय इमारत और एक अन्य इमारत पर हमला किया गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। रूसी सेना के राजाधानी कीव से पीछे हटने के बाद किए गए ये पहले हवाई हमले थे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ एक संवाददाता सम्मेलन करने के करीब एक घंटे बाद ये हमले किए गए। गुतारेस ने कीव में और उसके आसपास तबाह हुए कुछ इलाकों का दौरा किया था और नागरिकों पर हमलों की निंदा की थी।

गुतारेस ने कहा कि यूक्रेन ‘‘असहनीय पीड़ा का केंद्र’’ बन गया है।

इस बीच, देश के पश्चिमी हिस्से में पोलोन में, बेलारूस से लगी सीमा के पास चेर्निहाइव और राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में एक बड़े रेलवे हब फास्तिव में विस्फोटों की सूचना मिली। दक्षिणी यूक्रेन में ओडेसा के मेयर ने कहा कि कई रॉकेट को हवाई सुरक्षा द्वारा बीच में ही गिरा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट