देश की खबरें | महिला ने की प्रेमी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी की कथित रूप से पेट्रोल छिड़कक़र आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी की कथित रूप से पेट्रोल छिड़कक़र आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने गुरुवार को बताया कि यह घटना करीब दस दिन पहले की है और पुलिस को बीपीटीपी थाना क्षेत्र से एक अधजला शव मिला था, जिसके शिनाख्त के लिये शव गृह में रखवा दिया गया था ।

उन्होंने बताया कि मामले में कार्यवाही करते हुए महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गयी तो पूरा मामला सामने आ गया ।

पुलिस निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला की मृतक का नाम पवन है ।

उन्होंने बताया कि पवन कोरियर कंपनी में काम करता था और महिला के साथ उसकी वहीं मुलाकात हुयी और दोनों वर्ष 2019 से लिव इन में रह रहे थे ।

उन्होंने बताया कि इस बीच महिला की एक बेटी उसके पास आयी हुयी थी और पवन उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने लगा था ।

पुलिस ने बताया कि इस कारण महिला ने उसकी हत्या कर दी । मामले की जांचव जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड