सरकार के गलत फैसलों का खामियाजा भुगत रहे हैं मजदूर: शरद यादव

उन्होंने लोगों और सामाजिक संगठनों का आह्वान भी किया कि वे मजदूरों की हर संभव मदद करें।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों एवं नीतियों का खामियाजा प्रवासी मजदूर भुगत रहे हैं।

उन्होंने लोगों और सामाजिक संगठनों का आह्वान भी किया कि वे मजदूरों की हर संभव मदद करें।

यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार के लगातार गलत फैसलों का खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। मोदी सरकार के नितांत अव्यावहारिक निर्णयों ने सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूरों और अपने घर से दूर अध्ययनरत छात्रों को मुसीबत में डाला है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘सरकार ने शुरू से ही भ्रम की स्थति पैदा कर दी, जिसके कारण कुछ राज्य सरकारों ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिये बसें भेज कर उन्हें घर पहुंचाना शुरु कर दिया। लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने ऐसा करने से मना कर दिया।’’

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि देश में जब से कोरोना संकट उपजा है, तभी से ये सरकार कोई भी व्यवहारिक निर्णय नहीं ले पा रही है। इसकी वजह से हमारे मजदूर सबसे ज्यादा परेशानी का शिकार हुए हैं।

यादव ने कहा ‘‘मैं देशवासियों से मार्मिक अपील करता हूं कि आप सभी लोग इन मजदूरों को भोजन, पानी और दवा सहित हरसंभव मदद मुहैया करा कर इंसानियत को बचाने का पुनीत कार्य करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू