देश की खबरें | प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में सरगना को पकड़ना चाहिए: पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मामलों में 'छोटी मोटी दलाली' करने वालों के बजाय 'सरगनाओं' को पकड़ा जाना चाहिए।

जयपुर, 16 जनवरी पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मामलों में 'छोटी मोटी दलाली' करने वालों के बजाय 'सरगनाओं' को पकड़ा जाना चाहिए।

पायलट ने सोमवार को परबतसर (नागौर) में किसान सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें बड़ी संख्या में युवा व किसान मौजूद थे।

पायलट ने कहा,‘‘नौजवानों के भविष्य की चिंता हम सब लोगों को है। मैं सच बताता हूं कि जब मैं अखबार में पढ़ता हूं ...देखता हूं कि हमारे प्रदेश में कभी प्रश्नपत्र लीक हो गए, कभी परीक्षा रद्द हो गई तो मन आहत होता है। मन में पीड़ा होती है।’’

लाखों युवाओं द्वारा परीक्षाओं की तैयारी किए जाने का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि गांव में जब गरीब नौजवान तैयारी करता है तो उसके माता-पिता व उसके परिवार को काफी पीड़ा और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वह दिन रात मेहनत करके किताबों के लिए पैसे जुटाते हैं।

उन्होंने कहा कि गांव का नौजवान विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई करके परीक्षा की तैयारी करता है, लेकिन जब ऐसा प्रकरण सामने आता है तो सच में मन बहुत आहत होता है।

बिना किसी का नाम लिए बिना पायलट ने कहा,‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में छोटी-मोटी दलाली करने वालों के बजाय जो सरगना हैं जो इस तरह के काम को होने देते हैं उनको पकड़ना चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस देश के नौजवान को उसकी मेहनत का सही फल नहीं मिलेगा, तो उसके विश्वास में कमी आ जाएगी जो हमारे समाज, प्रदेश, हमारे देश के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा।

वहीं जयपुर में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से जब पायलट की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में पायलट का कोई सुझाव होगा तो उनसे लेंगे।

खाचरियावास ने संवाददाताओं से कहा,‘‘पायलट भी किसी आरोपी का नाम बता देंगे तो हम उस को भी नहीं छोड़ेंगे। पायलट साहब भी तो हमारे घर के ही हैं ...दूर थोड़ी ना हैं। उनका कोई सुझाव होगा तो ले लेंगे पायलट साब हमारे वरिष्ठ नेता हैं.. कोई दिक्कत नहीं है।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस ने दिसंबर में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में अब तक 37 अभ्यर्थियों समेत कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

इस मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश बिश्नोई, एमबीबीएस छात्र भजनलाल और रायता राम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी भूपेंद्र सारण व सुरेश ढाका अभी पकड़ से बाहर हैं।

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने सारण के जयपुर स्थित घर में किये गये अवैध निर्माण को शनिवार व रविवार को तोड़ दिया। इससे कुछ दिन पहले विंग ने उस पांच मंजिला इमारत को गिरा दिया था, जिसमें आरोपी अपना कोचिंग सेंटर चलाता था।

परबतसर के किसान सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा व किसान मौजूद थे। पायलट ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर देश का किसान और नौजवान संगठित हो गया तो वह हर उस ताकत को ... जो तोड़ना चाहती है, अफवाह फैलाना चाहती और झूठ बोलकर सत्ता में आना चाहती है... उसे परास्त कर देगा।

पायलट ने कहा कि जाति, बिरादरी, धर्म, , प्रांत के नाम पर हो रही राजनीति के जहर को केवल दो कौमें ही तोड़ सकती हैं, एक है जवानी और दूसरी है किसानी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड