देश की खबरें | ‘गजवा-ए-हिंद’ का ख्वाब देखने वालों को बेनकाब कर रही 'द केरला स्टोरी' : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कॉलेज की छात्राओं के लिए हाल ही में एक सिनेमाघर में विवादास्पद फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन का आयोजन करने वाले उत्तर प्रदेश भाजपा के सचिव अभिजात मिश्रा ने मंगलवार को दावा किया कि ‘गजवा-ए-हिंद’ का ख्वाब देख रहे लोगों को यह फिल्म बेनकाब कर रही है।

लखनऊ, नौ मई कॉलेज की छात्राओं के लिए हाल ही में एक सिनेमाघर में विवादास्पद फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन का आयोजन करने वाले उत्तर प्रदेश भाजपा के सचिव अभिजात मिश्रा ने मंगलवार को दावा किया कि ‘गजवा-ए-हिंद’ का ख्वाब देख रहे लोगों को यह फिल्म बेनकाब कर रही है।

मिश्रा ने ट्विटर पर यह भी कहा कि कांग्रेस और कुछ विपक्षी नेता फिल्म को प्रतिबंधित करने के लिए "आतंकवादियों" से निर्देश ले रहे थे।

भाजपा नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी लगाई है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीरें हैं जो इस फिल्म पर किसी भी हाल में पाबंदी लगाने की वकालत करते दिख रहे हैं।

मिश्रा ने दावा किया कि ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म ‘गजवा-ए-हिंद’ (भारत के खिलाफ युद्ध) का ख्वाब देख रहे लोगों को बेनकाब कर रही है।

अदा शर्मा अभिनीत फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समेत कुछ अन्य पार्टियों ने मुस्लिम समुदाय के प्रति नफरत फैलाने के लिए फिल्म में उनका झूठा चित्रण करने का आरोप लगाया है।

मिश्रा ने पिछले शनिवार को कॉलेज की लड़कियों के लिए लखनऊ के एक सिनेमा घर में फिल्म के प्रदर्शन का आयोजन किया था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को ‘द केरला स्टोरी’ को राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करने का आदेश दिया है। मध्य प्रदेश में इसे पहले ही कर मुक्त किया जा चुका है।

"द केरला स्टोरी" की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने वाले केरल उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक याचिका भी दायर की गई है। शीर्ष अदालत 15 मई को याचिका पर सुनवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\