प्रेमिका और उसके भाई की हत्या के आरोप में रांची से किशोर गिरफ्तार

रांची में प्रेमिका और उसके भाई की हत्या के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

रांची, 27 जून : रांची में प्रेमिका और उसके भाई की हत्या के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया, लड़की (17) और उसके भाई (14) की कथित तौर पर आरोपी अर्पित अर्नव ने 18 जून को तड़के पंद्रा इलाके के ओझा मार्केट में उनके घर पर हत्या कर दी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अर्पित ने कथित तौर पर लड़की की मां को तीन-चार बार चाकू मारा और चाकू टूटने के बाद उसने पास में पड़े हथौड़े से उनके ऊपर वार किया. पुलिस ने कहा कि मां का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि लड़की और उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि अर्पित लड़की से प्रेम करता था, लेकिन उसका परिवार इसके खिलाफ था. पुलिस अधीक्षक (रांची शहर) अंशुमान कुमार ने कहा, ''उस रात करीब साढ़े तीन बजे अर्पित लड़की के घर गया था. लड़की की मां की नींद खुलने पर उन्होंने बच्चों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अर्पित को पीटना शुरू कर दिया. आरोपी ने लड़की की मां पर तीन-चार बार चाकू से वार किया. चाकू टूटते ही उसने एक हथौड़ा लिया जो वहां फ्रिज के ऊपर रखा था और उनके सिर पर मारा.'' यह भी पढ़ें : Building Collapse in Kurla: मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत ढही, बचाव कार्य जारी

उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर लड़की का भाई वहां पहुंचा तो अर्पित ने उसे भी हथौड़े से मारा और जब लड़की ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़े से वार किया और वह नीचे गिर गई. पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था. पुलिस ने कहा कि उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट