देश की खबरें | जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए खुला, मुख्यमंत्री करेंगे बहाली कार्य की समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होने के पांच दिन बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ओर से यातायात बहाल कर दिया गया है।

रामबन/जम्मू, 26 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित होने के पांच दिन बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ओर से यातायात बहाल कर दिया गया है।

प्राधिकारियों ने शुक्रवार को वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति दे दी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 20 अप्रैल को बादल फटने से आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए राजमार्ग और अन्य बुनियादी ढांचे के पूर्ण बहाली संबंधी कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज यानी शनिवार को रामबन का दौरा करेंगे।

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त रामबन खंड पर फंसे वाहनों की आवाजाही के लिए बुधवार को राजमार्ग को साफ किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर भारी क्षति के कारण हजारों यात्री और पर्यटक फंस गए थे तथा इस अहम मार्ग पर यात्रा बाधित हो गई थी।

वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू होने के बावजूद कई पर्यटकों ने घंटों तक लंबे यातायात जाम में फंसे रहने पर निराशा व्यक्त की थी।

अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में यातायात जाम से काफी परेशानी हो रही है और अधिकारी वाहनों की चरणबद्ध आवाजाही का प्रबंध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड