देश की खबरें | दशमलव छूटने से करोड़ की बात अरबों में चली गई, आवेदक ने उचित कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगर परिषद से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई थी लेकिन नगर परिषद ने कथित लापरवाही के चलते दशमलव नहीं लगाया और करोड़ की बात अरबों में चली गई । आरटीआई आवेदनकर्ता ने इस मामले में राज्य सूचना आयुक्त से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

जींद, 29 जुलाई नगर परिषद से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई थी लेकिन नगर परिषद ने कथित लापरवाही के चलते दशमलव नहीं लगाया और करोड़ की बात अरबों में चली गई । आरटीआई आवेदनकर्ता ने इस मामले में राज्य सूचना आयुक्त से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला हरियाणा के जींद में सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत दी गई जानकारी में सामने आया है।

दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता अशोक मित्तल द्वारा अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने के लिए आवंटित राशि के बारे में जानकारी मांगी गई थी। नगर परिषद की ओर से दी गई जानकारी में दशमलव न लगाने से बजट की राशि छह करोड़ 77 लाख 268 रुपये 29 पैसे से बढ़कर 677 करोड़ 26 हजार 829 रुपये बता दी गई। मित्तल ने इस मामले में राज्य सूचना आयुक्त से शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

मित्तल के मुताबिक, उन्होंने साल 2020 में नगर परिषद से आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी, जिसके जवाब में बताया गया था कि अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने के लिए स्वीकृत राशि छह अरब 77 करोड़ 26 हजार 829 रुपये है और अलग-अलग तिथियों पर ठेकेदार को छह करोड़ 60 लाख 84 हजार 727 रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

मित्तल के अनुसार, इसके बाद दोबारा सूचना मांगने पर 30 मई 2022 को नगर परिषद ने जानकारी दी कि अमृत योजना के तहत नगर परिषद जींद में सीवर लाइन के लिए 677 करोड़ 26 हजार 829 रुपये की राशि सरकार से कभी भी प्राप्त नहीं हुई।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आरटीआई के तहत जो जानकारी दी गई थी, उसमें लिपिकीय गलती के कारण ज्यादा राशि दर्शा दी गई।

कुमार के मुताबिक, सीवर लाइन के लिए अमृत योजना के तहत सरकार से 677 करोड़ रुपये नहीं, छह करोड़ 77 लाख 268 रुपये प्राप्त हुए हैं। राशि में अंतर लिपिकीय चूक के कारण आया और इसे दुरुस्त किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू