देश की खबरें | मुंबई में मेट्रो के खंभे के निर्माण के लिए बना लोहे का ढांचा ढहा, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में ठाणे-वडाला मेट्रो लाइन 4 के एक खंभे के निर्माण के लिए बनाया गया लोहे का ढांचा पास में स्थित एक ‘हाउसिंग सोसाइटी’ के परिसर में गिर गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 31 जनवरी मुंबई में ठाणे-वडाला मेट्रो लाइन 4 के एक खंभे के निर्माण के लिए बनाया गया लोहे का ढांचा पास में स्थित एक ‘हाउसिंग सोसाइटी’ के परिसर में गिर गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना चूनाभट्टी इलाके के सुमन नगर जंक्शन पर बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हुई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

एक अधिकारी के अनुसार, खंभा नंबर 105सी के लिए आठ मीटर ऊंचे लोहे के इस ढांचे को कंक्रीट के ब्लॉक के सहारे रस्सियों से बांधा गया था, जो एक ‘हाउसिंग सोसाइटी’ के परिसर की दीवार पर गिर गया।

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सोसाइटी के सुरक्षा केबिन की धातु की शीट क्षतिग्रस्त हो गई।’’ उन्होंने कहा कि मुआयना करने के लिए एक टीम मौके पर पहुंच गई है।

अधिकारी ने कहा कि एमएमआरडीए ने घटना की स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं, जो दो दिन में पूरी हो जाएगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जर्मन और अमेरिकी कंपनी ‘जनरल कंसल्टेंट डीबीइंजीनियरिंग-हिल-एलबीजी’ मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

एमएमआरडीए अधिकारी के अनुसार, सीमेंट कंक्रीट के खंभे का निर्माण कार्य जारी था। खंभे का निचला 4.5 मीटर का भाग बन चुका था जबकि ऊपरी आठ मीटर भाग का निर्माण अभी जारी था।

अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर लोहे के इस तरह के ढांचे को जगह पर रखने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने व्यस्त चौराहे पर क्रेन की अनुमति नहीं दी, इसलिए ढांचे को कंक्रीट के ब्लॉक के सहारे रस्सियों से बांधकर सुरक्षित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\