जरुरी जानकारी | स्कोडा ट्यूब्स के आईपीओ को पहले दिन दोगुना अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टेनलेस स्टील ट्यूब और पाइप विनिर्माता स्कोडा ट्यूब्स के आरंभिक सार्वजनि निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 2.06 गुना अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 28 मई स्टेनलेस स्टील ट्यूब और पाइप विनिर्माता स्कोडा ट्यूब्स के आरंभिक सार्वजनि निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 2.06 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,18,46,169 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,43,53,100 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 2.86 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 2.09 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 1.40 गुना अभिदान मिला।
स्कोडा ट्यूब्स ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 66 करोड़ रुपये जुटाए।
गुजरात स्थित कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है, जिसकी कुल राशि 220 करोड़ रुपये है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति है। आईपीओ 30 मई को बंद होगा।
यह कंपनी स्टेनलेस स्टील ट्यूब और पाइप निर्माता है, जो ईपीसी और तेल और गैस, रसायन, उर्वरक, बिजली आदि में लगी औद्योगिक कंपनियों जैसे विविध ग्राहकों की सेवाएं प्रदान करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)