जरुरी जानकारी | श्री लोटस डेवलपर्स के आईपीओ को पहले दिन 3.59 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड सितारों और प्रसिद्ध निवेशक आशीष कचोलिया द्वारा समर्थित रियल एस्टेट कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 3.59 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई बॉलीवुड सितारों और प्रसिद्ध निवेशक आशीष कचोलिया द्वारा समर्थित रियल एस्टेट कंपनी श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 3.59 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में पेश 3.96 करोड़ (3,96,58,730) इक्विटी शेयरों के मुकाबले 14.23 करोड़ (14,23,86,800) इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 5.31 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा 3.10 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 2.82 गुना अभिदान मिला।

श्री लोटस डेवलपर्स ने मंगलवार को संस्थागत निवेशकों से 237 करोड़ रुपये जुटाए।

आईपीओ एक अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 140-150 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

यह आईपीओ पूरी तरह से 792 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों का निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग इसकी अनुषंगी कंपनियों- रिचफील रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, ध्यान प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और त्रिक्षा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के लिए किया जाएगा, ताकि इसकी परियोजनाओं, क्रमशः अमाल्फी, द आर्केडियन और वरुण के विकास और निर्माण लागत का आंशिक वित्तपोषण किया जा सके। इसके अलावा, एक हिस्से का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज पर किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट