खेल की खबरें | आईओसी अध्यक्ष की फिसली जुबान, जापानियों को कहा चीनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाक ने यहां पहुंचने के बाद पहले तीन दिन मध्य तोक्यो में एक पंचतारा होटल में बिताये। तोक्यो पहुंचने पर प्रत्येक व्यक्ति की तरह कुछ दिनों तक उनकी गतिविधियां भी बेहद सीमित रही।

बाक ने यहां पहुंचने के बाद पहले तीन दिन मध्य तोक्यो में एक पंचतारा होटल में बिताये। तोक्यो पहुंचने पर प्रत्येक व्यक्ति की तरह कुछ दिनों तक उनकी गतिविधियां भी बेहद सीमित रही।

उनका पहला पड़ाव आयोजन समिति का मुख्यालय था जहां उन्होंने एक साल बाद दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे खेलों के बारे में अपनी बात रखी। तोक्यो में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण आपातकाल लागू है और इसलिए आयोजकों ने स्थानीय दर्शकों को भी स्टेडियमों से दूर रखने का फैसला किया है।

ओलंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजित किये जाएंगे जबकि आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा।

बाक ने अपने उदघाटन भाषण में ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो और सीईओ तोशिरो मुतो से कहा, ‘‘आपने ओलंपिक खेलों के लिये तोक्यो शहर को सर्वश्रेष्ठ तरीके से तैयार किया है। यह इसलिए भी उल्लेखनीय है क्यों कि हम अभी बेहद मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब उद्घाटन समारोह में 10 दिन का समय बचा है। इसका मतलब यह भी है कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।’’

बाक ने इसके बाद जापान के मेजबानों को संबोधित करते हुए ‘जापानी लोगों’ के बजाय ‘चीनी लोगों’ कह दिया लेकिन जल्द ही उन्होंने इसमें सुधार भी कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी का मुख्य लक्ष्य हर किसी, हमारे खिलाड़ियों, हमारे प्रतिनिधिमंडल और सबसे महत्वपूर्ण चीनी लोगों – जापानी लोगों के लिये सुरक्षित खेलों का आयोजन करना है।’’

बाक के भाषण को दुभाषिया अंग्रेजी से जापानी अनुवाद कर रहा था। उनकी जुबान फिसली लेकिन दुभाषिये ने ऐसा नहीं किया। इसके बावजूद जापानी मीडिया ने इसकी रिपोर्ट कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\