देश की खबरें | देश में कोविड-19 की संक्रमण दर 5.20 प्रतिशत, 21.15 करोड़ से ज्यादा नमूनों की हुयी जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के संबंध में 21.15 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच करते हुए भारत ने रिकॉर्ड जांच की है।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के संबंध में 21.15 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच करते हुए भारत ने रिकॉर्ड जांच की है।

देश में संक्रमण दर 5.20 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि आधारभूत संरचना में लगातार बढ़ोतरी से जांच की संख्या तेजी से बढ़ाने में मदद मिली। देश में 2393 प्रयोगशालाओं की बदौलत तेजी से नमूनों की जांच में मदद मिली। इन प्रयोगशालाओं में 1220 सरकारी और 1173 निजी क्षेत्र में हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश में कुल संक्रमण दर 5.20 प्रतिशत है।’’ पिछले 24 घंटे के दौरान 6,20,216 नमूनों की जांच की गयी।

हर दिन प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी की गयी। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार प्रति दस लाख आबादी पर 1,53,298.4 लोगों की जांच की गयी।

मंत्रालय ने कहा कि अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 22 फरवरी तक कुल 2,32,317 सत्रों में 1,11,16,854 लोगों को टीके दिए गए। इसके तहत 63,97,849 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 9,67,852 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी तथा अग्रिम मोर्चे के 37,51,153 कर्मियों को पहली खुराक दी गयी।

पहली खुराक के 28 दिन पूरा होने पर 13 फरवरी से दूसरी खुराक देने की शुरुआत की गयी। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए टीकाकरण की शुरुआत दो फरवरी से हुई।

टीकाकरण अभियान के 37 वें दिन (21 फरवरी) 31,681 टीके दिए गए। देश भर में 1,429 सत्रों में 24,471 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि 7210 स्वास्थ्यर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।

टीके की कुल खुराकों में 60.17 प्रतिशत सात राज्यों में दी गयी है। कर्नाटक की हिस्सेदारी 11.8 प्रतिशत (1,14,043 खुराक) है।

देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,99,410 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 9695 मरीज ठीक हो गए।

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले 80.86 प्रतिशत मरीज पांच राज्यों से थे। केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 4345 मरीज ठीक हुए। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2417 और तमिलनाडु में 460 लोग ठीक हुए।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,50,055 है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है । पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,199 मामले आए।

सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में एक भी नया मामला नहीं आया। इनमें उत्तराखंड, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली हैं।

कुल 86.3 प्रतिशत नए मामले पांच राज्यों से आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6971 मामले आए। केरल से 4070 जबकि तमिलनाडु से 452 नए मामले आए।

देश में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें हरियाणा, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, गोवा, चंडीगढ़, असम, मणिपुर, सिक्किम, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, नगालैंड, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।

पिछले 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हो गयी । इनमें से 78.31 प्रतिशत मामले पांच राज्यों से आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 35 लोगों की मौत हो गयी। केरल में संक्रमण से 15 लोगों की मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\