जिन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ मैने खेला, वे अपने लिये शतक बनाते थे : इंजमाम

इंजमाम रमीज राजा के यूट्यूब चैनल पर बोल रहे थे ।

जमात

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का मानना है कि जिन भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ उन्होंने खेला, वे सिर्फ अपने लिये शतक जमाते थे जबकि पाकिस्तानी टीम में इसके उलट था ।

इंजमाम रमीज राजा के यूट्यूब चैनल पर बोल रहे थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ जब हम भारत के खिलाफ खेलते थे तो कागजों पर उनकी बल्लेबाजी हमसे मजबूत थी । हमारे बल्लेबाज 30 या 40 रन भी बनाते थे तो वह टीम के लिये होते थे । लेकिन भारत के खिलाड़ी शतक भी बनाते थे तो अपने लिये ही बनाते थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘यह दोनों टीमों के बीच फर्क था । ’’

इंजमाम ने 1992 विश्व कप विजेता कप्तान और पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की कप्तानी में पदार्पण किया था । उन्होंने कहा कि खराब फार्म में चल रहे खिलाड़ियों का भी जिस तरह से वह बचाव करते थे, उनकी सभी बहुत इज्जत करते थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इमरान भाई बहुत तकनीकों में नहीं पड़ते थे लेकिन उन्हें पता था कि टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराना है । उन्होंने हमेशा अपने खिलाड़ियों का साथ दिया और इसी वजह से महान कप्तान बने ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट