जरुरी जानकारी | पाकिस्तान को राहत पैकेज की अंतिम किस्त जारी करने पर मुद्राकोष टीम सहमति पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के साथ तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज की अंतिम समीक्षा पर कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गया है। इससे पैकेज की अंतिम किस्त के तौर पर 1.1 अरब डॉलर की राशि जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।

इस्लामाबाद/ वाशिंगटन, 20 मार्च अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के साथ तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज की अंतिम समीक्षा पर कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गया है। इससे पैकेज की अंतिम किस्त के तौर पर 1.1 अरब डॉलर की राशि जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।

वैश्विक ऋणदाता ने कहा कि यह समझौता आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी के अधीन है। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले साल पाकिस्तान के लिए तीन अरब डॉलर की राहत व्यवस्था को मंजूरी दी थी।

पाकिस्तान के आर्थिक कार्यक्रम की दूसरी समीक्षा पर चर्चा करने के लिए नाथन पोर्टर की अगुवाई में आईएमएफ की एक टीम ने 14-19 मार्च तक इस्लामाबाद का दौरा किया था। इस दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ कर्मचारी स्तर के समझौते पर सहमति बनी है।

आईएमएफ ने एक बयान में कहा, "यह समझौता हाल के महीनों में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान और कार्यवाहक सरकार द्वारा मजबूत कार्यक्रम कार्यान्वयन को मान्यता देता है। इसके साथ ही पाकिस्तान को स्थिरीकरण से मजबूत और टिकाऊ बहाली की ओर ले जाने के लिए चल रही नीति और सुधार प्रयासों के लिए नई सरकार के इरादों को भी मान्यता देता है।"

वैश्विक ऋणदाता ने कहा कि राहत पैकेज की पहली समीक्षा के बाद पाकिस्तान की आर्थिक और वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन आर्थिक वृद्धि मामूली बनी हुई है और मुद्रास्फीति भी लक्षित स्तर से ऊपर है।

आईएमएफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस वित्त वर्ष में ऋण को सहमत स्तर पर रखने के लिए गैस और बिजली की कीमतों में वृद्धि करेगा।

मुद्राकोष ने कहा कि नए मंत्रिमंडल के गठन के तुरंत बाद दूसरी समीक्षा होने से उम्मीद जताई है कि आईएमएफ का बोर्ड अप्रैल के अंत में समीक्षा पर विचार करेगा।

आईएमएफ ने यह भी घोषणा की कि पाकिस्तान ने एक नया मध्यम अवधि का बेलआउट पैकेज लेने में रुचि दिखाई है और आने वाले महीनों में इस पर चर्चा शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\