देश की खबरें | दिल्ली में 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा तथा सोमवार और रविवार के अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 27.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है।

न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 42 से 97 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि बुधवार को दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सर्दियां धीरे-धीरे बसंत में बदलने लगी हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि फरवरी के अंत तक दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले साल फरवरी में सबसे अधिक तापमान 19 फरवरी को 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले वर्षों में, दिल्ली में फरवरी में अधिकतम तापमान 2023 (21 फरवरी) में 33.6 डिग्री सेल्सियस, 2022 (19 फरवरी) में 28.4 डिग्री सेल्सियस और 2021 (26 फरवरी) में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के रिकॉर्ड के अनुसार, दिल्ली में फरवरी माह का अब तक का सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस 26 फरवरी 2006 को दर्ज किया गया था।

इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को बिगड़कर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई तथा खराब बनी हुई है।

शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 293 रहा। रविवार को एक्यूआई 227 दर्ज किया गया, जो शनिवार को इसी समय दर्ज किए गए 152 से काफी अधिक है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\