देश की खबरें | जम्मू में सबसे गर्म दिन रहा, मार्च में हुई कम बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में रविवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा तथा तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था।

जम्मू, 10 अप्रैल जम्मू में रविवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा तथा तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा था।

जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में एक महीने से ज्यादा समय से गर्म दिन दर्ज किए जा रहे हैं। श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8.7 डिग्री ऊपर था। शहर में न्यूनतम पारा सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहते हुए 10 डिग्री सेल्सियस रहा ।

विभाग के मुताबिक, माता वैष्णों देवी मंदिर यात्रा के बेस शिविर कटरा में दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि रात का पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग में निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि इस साल मार्च में किसी भी प्रकार का मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं रहा जिस वजह से केंद्र शासित प्रदेश में 80 फीसदी तक कम बारिश हुई।

उन्होंने कहा, “जम्मू शहर में मार्च में सिर्फ 2.1 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य वर्षा 68 मिमी है। इसी तरह श्रीनगर शहर में 21.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 117.6 मिमी थी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जम्मू-कश्मीर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।”

अधिकारी ने कहा कि मार्च में जम्मू शहर का औसत तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो काफी अधिक है लेकिन असामान्य नहीं है, क्योंकि 2004 और 2010 में औसत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

उन्होंने बताया कि मार्च में श्रीनगर शहर में औसत तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो बहुत अधिक है लेकिन असामान्य नहीं है, क्योंकि 2004 और 2010 में यह 13.6 और 13.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

लोटस ने कहा कि 13-14 अप्रैल के बीच अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन अगले हफ्ते मौसम ज्यादातर साफ ही रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी