देश की खबरें | गृह सचिव ने संसदीय समिति को पत्र लिखकर नियम का हवाला देते हुए उसके समक्ष पेश होने में असमर्थता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गृह सचिव अजय भल्ला ने सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर को पत्र लिखकर एक नियम का हवाला देते हुए इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के मुद्दे पर समिति के समक्ष पेश होने में अपनी असमर्थता जताई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर गृह सचिव अजय भल्ला ने सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर को पत्र लिखकर एक नियम का हवाला देते हुए इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के मुद्दे पर समिति के समक्ष पेश होने में अपनी असमर्थता जताई है।

सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: अयोध्या का एयरपोर्ट भगवान राम के नाम पर, कैबिनेट से मिली मंजूरी.

भल्ला को ‘दूरसंचार सेवाएं/इंटरनेट का निलंबन और इसके प्रभाव’ विषय पर बुधवार को समिति के समक्ष पेश होना था।

भल्ला ने थरूर को लिखे पत्र में एक नियम का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि सरकार किसी दस्तावेज को प्रस्तुत करने से इस आधार पर इनकार कर सकती है कि इसका सार्वजनिक होना देश की सुरक्षा या हितों के प्रतिकूल होगा।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: मौसम विभाग ने जाहिर की आशंका, कहा- चक्रवाती तूफान ‘निवार’ अगले 12 घंटों में भीषण रूप ले सकती है.

इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

समिति ने पहले भी खासतौर पर जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर चर्चा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें